गुरुवार 04 मार्च 2021 -
7:38:28
पीएम
हिन्दी
العربية
English
বাংলা
中文
Deutsch
Español
فارسی
Français
हिन्दी
Bahasa
Italiano
മലയാളം
پښتو
português
русский
සිංහල
Türkçe
اردو
होम
समाचार बुलेटिन
अमीरात
मल्टीमीडिया
तस्वीरें
विडियो
दुनिया
जीसीसी
अंतर्राष्ट्रीय
व्यवसाय
खेल
2020: अगले 50 की तरफ
العربية
English
বাংলা
中文
Deutsch
Español
فارسی
Français
हिन्दी
Bahasa
Italiano
മലയാളം
پښتو
português
русский
සිංහල
Türkçe
اردو
होम
समाचार बुलेटिन
अमीरात
मल्टीमीडिया
तस्वीरें
विडियो
दुनिया
जीसीसी
अंतर्राष्ट्रीय
व्यवसाय
खेल
2020: अगले 50 की तरफ
समाचार बुलेटिन
2021 Mar 04 Thu, 06:02:15 pm
यूएई ने जाजान को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाने पर हौथी मिलिशिया की निंदा की
2021 Mar 04 Thu, 06:02:15 pm
अबू धाबी, 4 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने सऊदी अरब के जाजान को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाने पर हौथी मिलिशिया की निंदा की है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (एमओएफएआईसी) के एक बयान में यूएई ने कहा कि हाल के दिनों में इन हमलों का लगातार खतरा बना हुआ है, जो इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को कम करने के प्रयासों के इन मिलिशिया के नए सबूतों का प्रतिनिधित्व करता है। एमओएफएआईसी ने इन आतंकवादी हमलों पर किंगडम के...
2021 Mar 04 Thu, 06:01:52 pm
यूएई ने पिछले 24 घंटों में 2,742 नए कोविड-19 मामलों की घोषणा की, 1,691 स्वस्थ और 17 की मौत
2021 Mar 04 Thu, 06:01:52 pm
अबू धाबी, 4 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने घोषणा किया है कि इसने अत्याधुनिक परीक्षण उपकरणों का उपयोग करते हुए पिछले 24 घंटों में 235,797 अतिरिक्त कोविड-19 परीक्षण किए हैं। एक बयान में, मंत्रालय ने कोरोनावायरस के मामलों का जल्द पता लगाने और आवश्यक उपचार करने के लिए देशव्यापी परीक्षण के दायरे को जारी रखने के अपने उद्देश्य पर जोर दिया। गहन परीक्षण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 2,742 नए कोरोनावायरस मामलों की घोषणा की, जिससे यूएई में कुल मामलों...
2021 Mar 04 Thu, 06:01:25 pm
पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 वैक्सीन के 35,674 डोज दिए गए
2021 Mar 04 Thu, 06:01:25 pm
अबू धाबी, 4 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने घोषणा किया है कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 वैक्सीन के 35,674 डोज दिए गए हैं। इस तरह अब तक 6,204,004 डोज दिए गए हैं। यह देश भर में प्रति 100 लोगों पर 62.73 फीसदी टीकाकरण वितरण की दर है। मंत्रालय का यह टीकाकरण अभियान समाज के सभी सदस्यों को वैक्सीन प्रदान करने की योजना के अनुरूप है, जो मामलों की संख्या को कम करने और वायरस को नियंत्रित करने में मदद करेगा।...
2021 Mar 04 Thu, 06:00:57 pm
अम्मान में यूएई दूतावास ने शीतकालीन अभियान के फेज II का शुभारंभ किया
2021 Mar 04 Thu, 06:00:57 pm
अम्मान, 4 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- अम्मान में यूएई दूतावास ने अमीरात रेड क्रिसेंट (ईआरसी) द्वारा प्रस्तुत जॉर्डन में अपने शीतकालीन अभियान के फेज II का शुभारंभ किया है। इसमें स्थानीय लाभार्थियों को लगभग 1,100 हीटर और 1,300 कंबल वितरित किए गए हैं। अम्मान में यूएई दूतावास के प्रभारी डी अफेयर्स खालिद अली अल नूमी के प्रबंधन के तहत पिछले महीने इसकी शुरुआत के बाद से अभियान के जरिए जॉर्डन में शिविरों में सैकड़ों शरणार्थी के साथ ही 3,100 परिवारों और अनाथों की मदद की...
2021 Mar 03 Wed, 10:42:34 pm
पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 वैक्सीन के 73,374 डोज दिए गए
2021 Mar 03 Wed, 10:42:34 pm
अबू धाबी, 3 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने घोषणा किया है कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 वैक्सीन के 73,374 डोज दिए गए हैं। इस तरह अब तक 6,168,330 डोज दिए गए हैं। यह देश भर में प्रति 100 लोगों पर 62.37 फीसदी टीकाकरण वितरण की दर है। मंत्रालय का यह टीकाकरण समाज के सभी सदस्यों को कोविड-19 वैक्सीन प्रदान करने की योजना के अनुरूप है, जो मामलों की संख्या को कम करने और कोविड-19 वायरस को नियंत्रित करने में मदद...
2021 Mar 03 Wed, 10:42:22 pm
डब्ल्यूएएम फीचरः 90 साल पहले कैसे शुरु हुआ था यूएई का पहला होटल
2021 Mar 03 Wed, 10:42:22 pm
अबू धाबी, 3 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई एक्सपो 2020 के मेहमानों और प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए यूएई के हजारों होटल इस साल तैयार हो रहे हैं। वहीं, बीओएसी रेस्ट हाउस 1930 के दशक में बनने वाले पहले होटल के रूप में राष्ट्र की याद में बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर सेवा और निवेश प्रबंधन कंपनी कोलियर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज के मानकों में यूएई में ब्रांडेड होटल के कमरों की संख्या 2021 के अंत तक 108,300 तक पहुंचने की उम्मीद है।...
2021 Mar 03 Wed, 05:29:47 pm
यूएई ने पिछले 24 घंटों में 2,692 नए कोविड-19 मामलों की घोषणा की, 1,589 स्वस्थ और 16 की मौत
2021 Mar 03 Wed, 05:29:47 pm
अबू धाबी, 3 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने घोषणा किया है कि इसने अत्याधुनिक परीक्षण उपकरणों का उपयोग करते हुए पिछले 24 घंटों में 218,351 अतिरिक्त कोविड-19 परीक्षण किए हैं। एक बयान में, मंत्रालय ने कोरोनावायरस के मामलों का जल्द पता लगाने और आवश्यक उपचार करने के लिए देशव्यापी परीक्षण के दायरे को जारी रखने के अपने उद्देश्य पर जोर दिया। गहन परीक्षण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 2,692 नए कोरोनावायरस मामलों की घोषणा की, जिससे यूएई में कुल मामलों...
2021 Mar 03 Wed, 12:48:17 pm
नहयान बिन मुबारक ने एक्सपो 2020 दुबई में इटली की भागीदारी पर कमिश्नर-जनरल से मुलाकात की
2021 Mar 03 Wed, 12:48:17 pm
अबू धाबी, 3 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- सहिष्णुता और सह-अस्तित्व के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने पैलेस में एक्सपो 2020 दुबई में इटली की भागीदारी के लिए कमिश्नर-जनरल पाओलो ग्लिसेंट से मुलाकात की। पाओलो ग्लिसेंट यूएई की यात्रा पर हैं। बैठक के दौरान, शेख नहयान ने ग्लिसेंट का स्वागत किया और उन्होंने एक्सपो में इटली की सक्रिय भागीदारी और दोनों देशों के बीच बढ़ती समग्र रणनीतिक साझेदारी के मद्देनजर यूएई व इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा...
2021 Mar 03 Wed, 12:47:59 pm
यूएई व बेनिन ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की
2021 Mar 03 Wed, 12:47:59 pm
अबू धाबी, 3 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- राज्य मंत्री शेख शेखबाउत बिन नहयान अल नहयान ने अबू धाबी में बेनिन के योजना और विकास राज्य मंत्री अब्दोले बायो चेन के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और दोनों देशों के लाभ के लिए कई क्षेत्रों में उन्हें आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने बेनिन में कृषि और बुनियादी ढांचे सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर बातचीत की। अनुवादः एस कुमार. http://wam.ae/en/details/1395302915107
2021 Mar 03 Wed, 12:47:27 pm
अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट व कजाकिस्तान ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया
2021 Mar 03 Wed, 12:47:27 pm
अबू धाबी, 3 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट के उप महानिदेशक खलीफा अल कुबैसी ने फंड के मुख्यालय में रणनीतिक योजना व सुधारों के कजाकिस्तान एजेंसी के उपाध्यक्ष झसलन मेदियेव से मुलाकात की। इस बैठक में एडीएफडी में निवेश विभाग के निदेशक रशीद अल काबी और कजाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। उन्होंने विशेष रूप से बुनियादी ढांचे और निवेश परियोजनाओं के माध्यम से रणनीतिक व पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंधों को विकसित करने के तरीकों पर बात की। अल कुबैसी...
2021 Mar 02 Tue, 10:42:06 pm
कोविड-19 की प्रारंभिक पहचान के लिए संपर्क में आए लोगों का परीक्षण: सरकारी मीडिया ब्रीफिंग
2021 Mar 02 Tue, 10:42:06 pm
अबू धाबी, 2 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई स्वास्थ्य क्षेत्र की आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. फरीदा अल होसानी ने कहा कि यूएई एहतियाती उपायों का पालन करने और पूरे समुदाय को कोविड-19 वैक्सीन प्रदान करने के देश के प्रयासों के बाद कोविड-19 संक्रमणों में धीरे-धीरे गिरावट देख रहा है। यूएई सरकार द्वारा कोविड-19 से संबंधित नवीनतम घटनाक्रम प्रस्तुत करने के लिए आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, डॉ. अल होसानी ने बताया कि वैक्सीन की छह मिलियन से अधिक डोज प्रदान की गई है और 3,614,070 लोगों...
2021 Mar 02 Tue, 10:41:58 pm
यूएई ने सऊदी के दक्षिणी क्षेत्र में हौथी के ड्रोन हमले की निंदा की
2021 Mar 02 Tue, 10:41:58 pm
अबू धाबी, 2 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात ने सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में नागरिकों को लक्षित करते हुए ड्रोन से हमले के प्रयास करने पर ईरान समर्थित आतंकवादी हौथी मिलिशिया की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (एमओएफएआईसी) के एक बयान में यूएई ने कहा कि हाल के समय में इन हमलों का लगातार खतरा बना हुआ है। एमओएफएआईसी ने इन विध्वंसक आतंकवादी हमलों पर किंगडम के साथ अपनी एकजुटता को दोहराया है। बयान में जोर दिया...
2021 Mar 02 Tue, 10:41:48 pm
दुबई कल्चर 1,000 लंबी अवधि के सांस्कृतिक वीजा देगा
2021 Mar 02 Tue, 10:41:48 pm
दुबई, 2 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई कल्चर एंड आर्ट्स अथॉरिटी ने घोषणा किया कि वह जल्द ही दुनिया भर के 1,000 रचनाकारों और कलाकारों को सांस्कृतिक वीजा प्रदान करेगा। दुनिया में अपनी तरह की यह पहली पहल है। इसे 2019 में यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा शुरू किया गया था। सांस्कृतिक वीजा का उद्येश्य संस्कृति के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में अमीरात को स्थान दिलाना है। यह कदम अमीरात के...
2021 Mar 02 Tue, 10:41:19 pm
अमीराती हायर कॉलेजेस प्रेजिडेंट को दुनिया के शीर्ष सीईओ में शामिल
2021 Mar 02 Tue, 10:41:19 pm
अबू धाबी, 2 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- हायर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष और सीईओ डॉ. अब्दुलातिफ अल शम्सी को 2020 के ग्लोबल सीईओ एक्सीलेंस अवार्ड्स में यूके की सीईओ टुडे मैगज़ीन द्वारा दुनिया के सबसे प्रभावशाली सीईओ के रूप में नामित किया गया है। डॉ. अल शम्सी ने एक अकादमिक के रूप में अपनी भूमिका पर गर्व व्यक्त किया। डॉ. अल शम्सी ने शिक्षा में सहयोग के लिए राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान; उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज...
2021 Mar 02 Tue, 10:40:39 pm
अबू धाबी फंड ने बेनिन के मंत्री की मेजबानी की, सहयोग पर चर्चा
2021 Mar 02 Tue, 10:40:39 pm
अबू धाबी, 2 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट (एडीएफडी) के महानिदेशक मोहम्मद सैफ अल सुवेदी ने फंड के मुख्यालय में बेनिन के योजना और विकास राज्य मंत्री अब्दोले बायो चेन से मुलाकात की। बैठक में एडीएफडी के उप महानिदेशक खलीफा अल कुबैसी ने भाग लिया। यूएई और बेनिन के बीच संबंधों के साथ बेनिन के विकास संबंधी लक्ष्यों और प्राथमिकताओं के सहयोग करने में फंड की भूमिका पर चर्चा। अल सुवेदी ने कहा कि यात्रा ने एडीएफडी के साथ सहयोग का...
अधिक
अबु धाबी
दुबई
शारजाह
अजमन
उम्म अलकेवैं
रस अलखैमा
फुजैरा
स्टॉक मार्केट
DFMGI
ADI
व्यापार का वॉल्यूम
239,640,097
व्यापार का टर्नओवर
313,163,125
व्यापार
2,607
व्यापार का वॉल्यूम
84,532,300
व्यापार का टर्नओवर
192,549,394
व्यापार
1,262
CTM
929
NBK
774
KFIN
609
ईंधन की कीमत
मार्च
2021
गैसोलिन
AED
सुपर 98
2.12
स्पेशल_95
2.01
ई-प्लस 91
1.93
डीजल
2.15