Thu 27-01-2022 10:44 AM
अबू धाबी, 27 जनवरी, 2022 (डब्ल्यूएएम) -- नेशनल मरीन ड्रेजिंग कंपनी (एनएमडीसी) ने 2021 में कुल एईडी1 बिलियन का रिकॉर्ड मुनाफा हासिल किया, जो पिछले आंकड़े का आठ गुना था। यह उपलब्धि इंजीनियरिंग, आपूर्ति और समुद्री ड्रिलिंग क्षेत्रों में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बीच कंपनी के वैश्विक नेतृत्व को और बढ़ाती है। 2021 में कंपनी ने 72 परियोजनाओं को पूरा किया और यूएई व दुनिया भर में 17 अन्य परियोजनाएं जीतीं। जीसीसी क्षेत्र, मध्य पूर्व, मिस्र, उत्तरी अफ्रीका, भारत, मालदीव, सेशेल्स, पूर्वी एशिया और यूरोप सहित आठ क्षेत्रों में कंपनी के मौजूदा अनुबंधों का मूल्य एईडी40 बिलियन से अधिक है। 2021 के अंत में कंपनी की संपत्ति एईडी7.3 बिलियन की तुलना में 75 फीसदी बढ़कर एईडी12.9 बिलियन हो गई, जबकि इसका कुल राजस्व 78 फीसदी बढ़कर एईडी7.889 बिलियन हो गया। 2020 का राजस्व एईडी4.426 बिलियन था। 2020 में एईडी0.19 की तुलना में 2021 में कंपनी के शेयर पर लाभ एईडी1.26 था। अनुवादः एस कुमार.
https://wam.ae/en/details/1395303015571