शनिवार 10 जून 2023 - 2:36:26 पीएम

यूएई के विदेश मंत्री का न्यूयॉर्क में आधिकारिक स्वागत

  • عبدالله بن زايد يقيم حفل استقبال رسمي في نيويورك

विडियो तस्वीर

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर, 2022 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 77वें सत्र से इतर एक आधिकारिक स्वागत समारोह की मेजबानी की। इस स्वागत समारोह में कई राष्ट्राध्यक्ष और सरकार, खाड़ी, अरब और अन्य विदेशी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों व संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूएई के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शामिल हुए। शेख अब्दुल्ला ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और यूएई के नेतृत्व व अपने देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की उसकी आकांक्षा को बधाई दी। हिज हाइनेस ने पुष्टि किया कि रचनात्मक साझेदारी और उपयोगी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मौजूदा चुनौतियों विशेष रूप से खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा का सामना करने के तरीके हैं। "हमें इन चुनौतियों को सतत विकास, प्रगति और समृद्धि के अवसरों में बदलने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।"

विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया के लिए यूएई का संदेश शांति, सुरक्षा और स्थिरता का संदेश है। उन्होंने पुष्टि किया कि सहिष्णुता, सह-अस्तित्व और मानव भाईचारे के मूल्य दुनिया भर में सभी लोगों के लिए एक सभ्य जीवन, विकास और प्रगति के अवसर सुरक्षित करते हैं। अनुवाद - एस कुमार.

http://wam.ae/en/details/1395303086086

WAM/Hindi