Tue 27-12-2022 14:35 PM
अबू धाबी, 27 दिसंबर, 2022 (डब्ल्यूएएम) -- अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) ने "कैमल रेस सीक्रेट्स" शीर्षक से अपना चौथा डाक्यूमेंट्री तैयार किया है, जो यूएई के विरासत खेलों में से एक कैमल रेसिंग की अमीराती परंपरा को प्रदर्शित करता है।
13 भाषाओं में प्रसारित 12 मिनट की डॉक्यूमेंट्री यूएई में कैमल रेसिंग के खेल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं के साथ ऊंटों और अमीराती संस्कृति के बीच संबंध व इसने राष्ट्रीय पहचान को कैसे आकार दिया, को प्रदर्शित करता है।
डॉक्यूमेंट्री कैमल रेसिंग के आयोजन में यूएई के अग्रणी अंतरराष्ट्रीय कद को भी संबोधित करती है, जो दुनिया की कैमल रेसिंग राजधानी बन गई है। पारंपरिक खेल स्वर्गीय शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान द्वारा समर्थित था और देश के नेतृत्व ने उनकी विरासत का पालन किया है।
डॉक्यूमेंट्री यूएई के मॉडल पर भी प्रकाश डालती है, जो ऊंट को प्राथमिकता देता है। देश ने पशु चिकित्सा में मौजूदा विकास के प्रकाश में ऊंट प्रजनन से संबंधित सभी क्षेत्रों में प्रगति हासिल की है, जिसने अपने बड़े आकार के बावजूद जटिल ऑपरेशन को संभव बना दिया है।
डॉक्यूमेंट्री रेगिस्तान में ऊंटों की दौड़ के रहस्यों पर भी प्रकाश डालती है और प्रयोगशाला ऊंट आनुवंशिकी के रहस्यों को उजागर करती है, जो पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति के साथ उनके प्रदर्शन के स्तर की व्याख्या करती है।
देश और विदेश में कैमल रेसिंग ट्रैक के दृश्यों के माध्यम से फिल्म यूएई के नेतृत्व की रुचि और इस प्रामाणिक ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए इसके सहयोग के साथ ही देश की सीमाओं को पार करने वाले त्योहारों को स्थापित करने के निर्देश, बड़े पुरस्कारों और तीव्र प्रतिस्पर्धा को भी दिखाती है, जो दशकों से होते आ रहे हैं।
रेस ट्रैक से लाइव इमेजेज के माध्यम से फिल्म एक दौड़ की शुरुआत दिखाती है, जबकि माउंट की तैयारी और प्रासंगिक उपकरणों की स्थापना के दौरान दिन की गर्मी तेज हो जाती है और ऊंटों के मूल्य पर प्रकाश डाला जाता है, क्योंकि वे नीलामी के दौरान दुनिया भर से अपने खरीदारों के लिए ध्यान आकर्षित करते हैं, जहां एक ऊंट एक मिलियन डॉलर में बिका।
फिल्म में दुबई के रेस ट्रैक पर रात की दौड़ को दिखाया गया है, जहां दौड़ के प्रतिभागी महिलाओं की पहली कैमल रेस के शुरू होने से पहले उसका समर्थन करने के लिए एकत्र हुए थे।
डॉक्यूमेंट्री ऑस्ट्रेलिया में एक कैमल रेस को भी दिखाती है और संपन्न अमीराती कैमल रेसिंग दृश्य के इतिहास को संबोधित करती है। 1990 के दशक में जंगली ऊंटों के लिए अमीराती खरीद सौदों ने कैमल रेस के लिए उत्साह की लहर पैदा की थी।
डॉक्यूमेंट्री में अमीराती समुदाय की विविधता और ऊंटों के लिए लोगों के प्यार पर प्रकाश डाला गया, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न हिस्सा हैं।
WAM के महानिदेशक मोहम्मद जलाल अल रायसी ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री WAM द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंटरीज की एक श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यूएई के सांस्कृतिक संदेश को दुनिया के बाकी हिस्सों में फैलाना और इसकी समग्र उपलब्धियों को उजागर करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्यूमेंट्री यूएई के प्रमुख वैश्विक कद और कैमल रेसिंग में इसकी विरासत को दर्शाती है। यह कैमल रेसिंग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी बन गई है।
डॉक्यूमेंट्री में ऊंट प्रशिक्षकों, खेल टिप्पणीकारों, सर्जनों, आनुवंशिकीविदों, पोषण विशेषज्ञों, मालिकों, सवारों और अन्य ऊंट उत्साही लोगों के साथ ऑस्ट्रेलिया में कैमल रेसिंग और ऊंट प्रजनकों के साक्षात्कार शामिल हैं।
अनुवाद - एस कुमार.
https://wam.ae/en/details/1395303114518