यूएई के नेताओं ने भूकंप पीड़ितों पर सीरियाई, तुर्की के राष्ट्रपतियों को संवेदना व्यक्त किया

अबू धाबी, 6 फरवरी 2023 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को उनके देशों में भूकंप के पीड़ितों पर शोक संदेश भेजा है।
हिज हाइनेस शेख मोहम्मद ने मृतक के लिए अपनी सहानुभूति व प्रार्थना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी दोनों राष्ट्रपतियों को शोक संदेश भेजा है।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303125601