यूएई के राष्ट्रपति ने सीरिया और तुर्की के लिए 'गैलेंट नाइट / 2' ऑपरेशन शुरू करने का निर्देश दिया

यूएई के राष्ट्रपति ने सीरिया और तुर्की के लिए 'गैलेंट नाइट / 2' ऑपरेशन शुरू करने का निर्देश दिया

यूएई के राष्ट्रपति ने सीरिया और तुर्की के लिए 'गैलेंट नाइट / 2' ऑपरेशन शुरू करने का निर्देश दिया

अबू धाबी, 6 फरवरी 2023 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के कार्यान्वयन में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त संचालन कमान ने सीरिया और तुर्की के लोगों के लिए सहायता प्रदान करने के लिए "गैलेंट नाइट / 2" ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की।

ऑपरेशन में सशस्त्र बलों, आंतरिक मंत्रालय, विदेश मंत्रालय व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, खलीफा बिन जायद अल नहयान फाउंडेशन और अमीरात रेड क्रीसेंट की भागीदारी शामिल है।

सीरिया और तुर्की में आए भूकंप के प्रभावों को कम करने के लिए मानवीय और चिकित्सा सहायता तत्काल प्रतिक्रिया के तहत है।

इस बीच, खोज व बचाव दल, चालक दल और चिकित्सा उपकरण लेकर प्राथमिक चिकित्सा विमान ने अबू धाबी से अदाना एयरपोर्ट, दक्षिणी तुर्की के लिए उड़ान भरी।

अनुवाद - एस कुमार.

https://wam.ae/en/details/1395303125684