यूएई के दो राहत विमान सीरिया पहुंचे

अबू धाबी, 7 फरवरी, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- रक्षा मंत्रालय के संयुक्त संचालन कमान ने दमिश्क हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात से मानवीय सहायता ले जाने वाले दो विमानों के आगमन की घोषणा की है। इससे सीरिया में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता हो सकेगी।
216 विस्थापित लोगों को ठहराने के लिए कुल 12 टन आवश्यक आपूर्ति और कई टेंट प्रारंभिक सहायता पैकेज का हिस्सा हैं जो 'गैलेंट नाइट/2' ऑपरेशन के अंतर्गत है।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303126167