तुर्की में अमीराती दल ने सीरियाई परिवार को उनके घर के मलबे से बचाया

कहारनमारास, तुर्की, 8 फरवरी, 2023 (डब्ल्यूएएम) - तुर्की में हाल ही में आए भूकंप के बाद यूएई के 'गैलेंट नाइट/2' ऑपरेशन के तहत एक सीरियाई परिवार की मां, बेटे और दो बेटियों को अमीराती सर्च व बचाव दल ने उनके घर के खंडहर से बचा लिया गया।

ऑपरेशन के दौरान खोज और बचाव दल के साथ अमीरात समाचार एजेंसी (डब्ल्यूएएम) भी रहा, जो कहारनमारास प्रांत में चलाया गया था। परिवार को बचाने के लिए यह अभियान पांच घंटे से अधिक समय तक चला।

पूरी तरह से ठीक होने के लिए पास के अस्पताल में भेजे जाने से पहले अमीराती चिकित्सा पेशेवरों ने परिवार को तत्काल सहयोग दिया।

मलबे के नीचे से परिवार के सदस्यों को निकालने की प्रक्रिया के दौरान परिजनों द्वारा अमीराती खोज और बचाव दल के महान प्रयासों और उच्च स्तर के व्यावसायिकता का धन्यवाद किया गया।

उन्होंने राहत प्रयासों के लिए तुर्की के अधिकारियों के समर्थन की भी प्रशंसा की।

अनुवाद - एस कुमार.

https://wam.ae/en/details/1395303126545