यूएई के 22 सहायता विमानों ने सीरिया, तुर्की में भूकंप प्रभावित लोगों के लिए 640 टन राहत सामग्री पहुंचाई

अबू धाबी, 9 फरवरी 2023 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने सीरिया और तुर्की में भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए "गैलेंट नाइट/2" नामक मानवीय अभियान में 640 टन राहत सामग्री पहुंचाई है। एयरब्रिज ने सीरिया के लिए 7 सहित 22 उड़ानें भरी हैं, जो खाद्य सहायता और 515 टेंट ले गए। इसके अतिरिक्त बचाव व खोज दलों के साथ आपातकालीन विभागों, ऑपरेशन थिएटर, एक गहन देखभाल इकाई, आउट पेशेंट क्लीनिक, इनपेशेंट वार्ड, एक प्रयोगशाला, एक फार्मेसी और एक्स-रे व सीटी सेवाओं से सुसज्जित 50-बेड फील्ड अस्पताल लाने के लिए तुर्की के लिए 15 उड़ानें संचालित की गई हैं।
अस्पताल में आर्थोपेडिक्स, सामान्य सर्जरी, एनेस्थीसिया, इंटेंसिव केयर और विभिन्न चिकित्सा विशिष्टताओं के तकनीशियनों की विशेषज्ञता वाली मेडिकल टीमें होंगी। सीरिया और तुर्की में भूकंप प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए यूएई नेतृत्व के निर्देशों के तहत ऑपरेशन शुरू किया गया था।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303126916