Thu 09-03-2023 07:54 AM
अबू धाबी, 8 मार्च, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- अफ्रीका फाइनेंस कारपोरेशन (AFC) के अध्यक्ष और सीईओ सलाइला जुबेरु ने कहा कि यूएई की COP28 की मेजबानी वैश्विक जलवायु कार्रवाई अभियान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो विशेष रूप से देश ने 2050 तक जलवायु तटस्थता हासिल करने की रणनीति के साथ अग्रणी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को अपनाया है।
अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में जुबेरु ने कहा कि दुनिया यूएई के COP28 की मेजबानी का इंतजार कर रही है, जो एक स्थायी भविष्य बनाने के सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए एक अभिनव मंच होगा।
उन्होंने कहा कि AFC का यूएई के साथ रणनीतिक संबंध है, जो खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) क्षेत्र से अफ्रीका में आने वाले निवेश का एक प्रमुख केंद्र है। निगम के कुल निवेश में अमीराती योगदान का हिस्सा लगभग 60 फीसदी है। अफ्रीका में आर्थिक विकास का समर्थन करने में यूएई की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
उन्होंने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उल्लेख किया कि ईवी बाजार का मूल्य 7 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है और 2050 तक 46 ट्रिलियन डॉलर से अधिक तक पहुंचने की उम्मीद है।
AFC स्थायी संसाधनों तक पहुंच में सुधार करने और मिस्र में भोजन, जल और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने आर्थिक क्षेत्र बनाने और विभिन्न उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए निवेश आकर्षित करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
जुबेरु ने बताया कि AFC ने निवेश और आयात को आकर्षित करने और अफ्रीका में संयुक्त लोजिस्टिक्स सेवाओं को लॉन्च करने के लिए पिछले साल अबू धाबी पोर्ट्स के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने इस उद्देश्य के लिए महाद्वीप में तीन बंदरगाहों की पहचान की।
पिछले 15 सालों में AFC ने अफ्रीका के 37 देशों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 10 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303136763