शुक्रवार 02 जून 2023 - 5:24:21 एएम

वैश्विक प्रौद्योगिकी नेताओं के साथ साझेदारी दुबई की डिजिटल परिवर्तन यात्रा के प्रमुख प्रवर्तक हैं: मकतूम बिन मोहम्मद

  • (01) 25-05-2023 saif 1 (large)
  • (02) 25-05-2023 saif 1 (large)
  • (04) 25-05-2023 saif 1 (large)
  • (03) 25-05-2023 saif 1 (large).jpg

दुबई, 25 मई, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के पहले उप शासक और यूएई के उप प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज दुबई में रूलर कोर्ट में दुनिया की अग्रणी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक इक्विनिक्स के अध्यक्ष और सीईओ चार्ल्स मायर्स से मुलाकात की।

बैठक के दौरान मकतूम बिन मोहम्मद ने प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए दुबई की उत्सुकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अग्रणी उद्योग के खिलाड़ियों के साथ सफल साझेदारी दुबई की डिजिटल परिवर्तन यात्रा और वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में इसके विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आगे कहा कि समुदाय की अधिक प्रभावी ढंग से सेवा करना और सतत विकास को बढ़ाना दुबई की डिजिटल परिवर्तन योजना के प्रमुख उद्देश्य हैं।

उन्होंने कहा कि पहल महत्वपूर्ण क्षेत्रों की दक्षता बढ़ाने और दुनिया की शीर्ष शहरी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने के दुबई के रणनीतिक उद्देश्य को आगे बढ़ाने की कोशिश करती है।

1998 में सिलिकॉन वैली में स्थापित इक्विनिक्स दुनिया की अग्रणी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है। यह सार्वजनिक, वित्तीय, औद्योगिक, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, शिक्षा और परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 37 देशों में स्थित अपने 198 डेटा केंद्रों के साथ 50 अतिरिक्त केंद्रों के विकास के अधीन कार्य करता है। 2022 में कंपनी का राजस्व 7.263 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि 2023 की पहली तिमाही में राजस्व 2 बिलियन डॉलर था।

इक्विनिक्स के सबसे बड़े डेटा केंद्रों में से एक DX1 दुबई डेटा सेंटर दुबई प्रोडक्शन सिटी में स्थित है। यह फैसिलिटी 41,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है।

बैठक में दुबई की कार्यकारी परिषद के महासचिव अब्दुल्ला अल बस्ती; दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग के महानिदेशक हेलाल अल मैरिज; डिजिटल दुबई के महानिदेशक हमद ओबैद अल मंसूरी और दुबई विकास प्राधिकरण के महानिदेशक मालेक अल मालेक शामिल थे।

अनुवाद - एस कुमार.

https://wam.ae/en/details/1395303162204

Amrutha