गुरुवार 21 सितम्बर 2023 - 10:02:01 पीएम

वित्त मंत्रालय ने नए कर प्रक्रिया कानून के कार्यकारी विनियमन पर कैबिनेट निर्णय जारी किया


अबू धाबी, 29 जुलाई, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के वित्त मंत्रालय (MoF) ने कर प्रक्रियाओं (नए कर प्रक्रिया कानून) पर 2022 के संघीय डिक्री-कानून संख्या (28) के कार्यकारी विनियमन पर 2023 के कैबिनेट निर्णय संख्या (74) जारी करने की घोषणा की।

कैबिनेट का निर्णय कर प्रक्रियाओं पर मौजूदा कार्यकारी विनियमन को निरस्त व प्रतिस्थापित करता है और अन्य मामलों के साथ परिभाषाओं, प्रक्रियाओं और प्रक्रियाओं को नए कर प्रक्रिया कानून के साथ संरेखित करता है, जो 1 मार्च 2023 को लागू हुआ।

यूएई में कॉरपोरेट टैक्स की शुरुआत और कॉरपोरेट टैक्स कानून 1 जून 2023 को या उसके बाद शुरू होने वाली कर अवधि के लिए कॉरपोरेट टैक्स कानून प्रभावी हो रहा है, इसलिए सभी प्रासंगिक कानूनों को लगातार अद्यतन करने और कर योग्य व्यक्तियों को यह समझने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना महत्वपूर्ण है कि यूएई कर प्रणाली उन पर कैसे लागू होती है, जिससे निरंतर अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

नए कैबिनेट निर्णय में लेखांकन रिकॉर्ड और वाणिज्यिक पुस्तकों के रखरखाव के साथ रिकॉर्ड रखने की अवधि और तरीके को भी निर्धारित किया गया है। इसमें कर एजेंट के रूप में पंजीकरण करने के लिए शर्तों और नियंत्रणों से संबंधित अपडेट, अरबी या अंग्रेजी में मौखिक और लिखित रूप से संवाद करने की आवश्यकता सहित कर एजेंट को डी-लिस्ट करने की प्रक्रियाएं और कर एजेंट के अधिकार व जिम्मेदारियां शामिल हैं। अन्य प्रमुख अपडेट में कर चोरी अपराधों में सुलह से संबंधित प्रक्रियाएं और ऐसे सुलह के लिए नियम और शर्तें शामिल हैं। इसके अलावा नए कैबिनेट निर्णय में कर भुगतान और रिफंड प्रक्रियाएं और दिवालियापन के मामलों में ट्रस्टी के दायित्व शामिल हैं।

नए कर प्रक्रिया कानून और संबंधित कैबिनेट निर्णयों को https://mof.gov.ae/tax-legislation/ पर देखा जा सकता है।

अनुवाद - पी मिश्र.

https://wam.ae/en/details/1395303181943

Amrutha