Mon 18-09-2023 15:21 PM
शंघाई, 17 सितम्बर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- फेडरल नेशनल काउंसिल (FNC) के अध्यक्ष सक्र घोबाश ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शंघाई नगर कांग्रेस के उप निदेशक और उप पार्टी सचिव, स्थायी समिति, म्यूनिसिपल फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस के अध्यक्ष चेंग गैंगमियाओ से मुलाकात की।
यह बैठक घोबाश की पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की आधिकारिक यात्रा के रूप में हुई, जिसके दौरान वह नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ऑफ चाइना की स्थायी समिति के अध्यक्ष के निमंत्रण के प्रतिक्रिया में FNC प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
बैठक के दौरान, विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच मौजूदा सहयोग को मजबूत करने के महत्व के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान और ज्ञान हस्तांतरण के महत्व पर जोर दिया गया, जो सभी मोर्चों पर संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के नेतृत्व की आकांक्षाओं को दर्शाता है।
घोबाश ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की गहराई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2024 दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ है, जो 1984 में स्थापित हुए थे।
उन्होंने कहा कि दोनों देश सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए 17 नवंबर, 2012 को दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी के तहत सभी क्षेत्रों विशेषकर राजनीतिक, संसदीय, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, निवेश और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने संबंधों को विकसित करने के इच्छुक हैं।
दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र और दुनिया में नई घटनाक्रम की भी समीक्षा की।
वहीं, चीनी सांसद ने घोबाश और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उनकी यात्रा के महत्व व पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों की प्रशंसा की।
उन्होंने शंघाई और दुबई के बीच साझेदारी का उल्लेख करते हुए दोनों देशों और उनके लोगों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती पर जोर दिया। उन्होंने इस रिश्ते में प्रमुख मील के पत्थर के रूप में दुबई एक्सपो व शंघाई एक्सपो की प्रशंसा की और चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई के विकास पर प्रकाश डाला।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303197840