बुधवार 27 सितम्बर 2023 - 6:10:55 एएम

यूएई: अंतरिक्ष स्टार्टअप, वैश्विक कंपनियों का केंद्र


अबू धाबी, 18 सितम्बर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- अंतरिक्ष क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह नई नौकरियाँ पैदा करने, आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और विदेशी निवेश को आकर्षित करता है।

अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वाकांक्षी रणनीतियों और आशाजनक निवेश के साथ यूएई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गया है।

देश ने विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रमों और परियोजनाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक विशिष्ट स्थान हासिल किया है, जिन्होंने उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं।

यूएई का अंतरिक्ष क्षेत्र 1997 में थुराया टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी के साथ शुरू हुआ और फिर 2006 में मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र और 2007 में याहसैट के साथ विस्तारित हुआ। यूएई अंतरिक्ष एजेंसी की स्थापना तक कई परियोजनाएं चलीं।

मौजूदा समय में यूएई में एक समृद्ध और विविध वातावरण है, जो स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को इस आशाजनक क्षेत्र में निवेश करने के लिए आकर्षित करता है।

देश की अंतरिक्ष व अंतरिक्ष निवेश उपलब्धियों ने अंतरिक्ष उद्योग में योगदान देने वाली अमीराती कंपनियों को बढ़ावा देकर और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को देश में अपना आधार स्थापित करने या यूएई से नई वैश्विक कंपनियों को स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करके, सार्वजनिक और निजी डोमेन में अपने अंतरिक्ष क्षेत्र को मजबूत किया है।

यूएई का बढ़ता अंतरिक्ष कार्यक्रम इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक विकास और नवाचार को बढ़ावा देते हुए एक क्षेत्रीय व वैश्विक लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

अंतरिक्ष क्षेत्र को यूएई से एईडी22 बिलियन से अधिक प्राप्त हुआ है, जिसमें उपग्रह संचार, पृथ्वी और अंतरिक्ष अन्वेषण, डेटा ट्रांसमिशन सेवाएं, उपग्रह प्रसारण और मोबाइल उपग्रह संचार जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।

यूएई की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में 2020 में वाणिज्यिक गतिविधि में वृद्धि देखी गई, जिसमें अंतरिक्ष सेवाओं और अनुप्रयोगों के अनुबंध साल के अंत तक एईडी10.9 बिलियन तक पहुंच गए, जो पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी की वृद्धि है।

इसके अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करके राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाता है। यह विदेशी निवेश को भी आकर्षित करता है और वैश्विक कंपनियों को देश के भीतर काम करने की अनुमति देता है।

यूएई अंतरिक्ष एजेंसी की राष्ट्रीय अंतरिक्ष रणनीति 2030 घरेलू अंतरिक्ष क्षेत्र को व्यवस्थित करने के रणनीतिक लक्ष्य का समर्थन करते हुए देश के नियामक और विधायी ढांचे का पूरक है।

यूएई का अंतरिक्ष क्षेत्र आर्थिक विविधीकरण का एक प्रमुख चालक है और विदेशी निवेश को आकर्षित करता है। अंतरिक्ष निवेश संवर्धन योजना एक रणनीतिक पहल है जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष उद्योग में रुचि रखने वाले निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाना व उनके हितों की रक्षा करना है।

अनुवाद - पी मिश्र.

https://wam.ae/en/details/1395303198763